बडागांव में महिला जैन मिलन की बैठक में नयी सदस्याओं को शपथ व धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

बडागांव में महिला जैन मिलन की बैठक में नयी सदस्याओं को शपथ व धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा |बड़ागांव में रविवार को महिला जैन मिलन की बैठक में धर्म आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुष्पा जैन विजेता बनी। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को बडागांव में महिला जैन मिलन की बैठक में हरियाली तीज ड्रेस कोड रखा गया था। सभी सदस्या हरे रंग के परिधानों में आई। सर्वप्रथम बड़ा गांव जाकर मंदिर जी के दर्शन पूजा अर्चना की। बैठक का शुभारंभ णमोकार मंत्र व महावीर प्रार्थना के साथ हुआ। कामकुमार मुनि की निर्मम हत्या पर णमोकार महामंत्र का जाप कर प्रार्थना की गई।

धार्मिक प्रतियोगिता के आयोजन में पुष्पा जैन प्रथम रही। रूपाली और दीपा जैन संयुक्त रूप से द्वितीय और बबीता जैन तृतीय विजेता रही। सभी विजेताओं को त्रिलोक तीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन और जैन मिलन के संरक्षक जनेश्वर दयाल जैन ने उपहार देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर महिलाओं ने हरियाली तीज आधारित लोकगीत व भजन भी गाए। नई सदस्या अक्षिता जैन, वर्षा जैन और शालु जैन को शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता रेखा जैन ने की। संचालन मंत्री बबीता जैन ने किया। श्रीजी की आरती के साथ बैठक का समापन हुआ।