पत्थरबाजी में कई लोग घायल चार लोग हिरासत में

4 लोग पुलिस की हिरासत में

पत्थरबाजी में कई लोग घायल चार लोग हिरासत में

पत्थरबाजी में कई लोग घायल चार लोग हिरासत में

- इंटरनेट मीडिया में वायरल हुई वीडियो

- संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने की कार्रवाई

थानाभवन- छत से पत्थर फेंकते हुए लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि कई लोग पत्थरबाजी में घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

हरियाणा नूह मेवात में पत्थरबाजी का मामला पूरे देश में चर्चा में बना हुआ है जबकि संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वही सोमवार के दिन अचानक इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगी जिसमें कुछ लोग छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी कर रहे हैं। वही दूसरा पक्ष भी नीचे से पत्थरबाजी कर रहा है। पत्थरबाजी की वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जानकारी के अनुसार वीडियो शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र का होना बताया गया है। शामली पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्थर बाजी करने का वीडियो सामने आया था जिस पर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। वीडियो थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी का है। जिसमें दो पक्षों में गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि पत्थर बाजी में घायल हुए कुछ लोगों को उपचार के लिए भी भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से नूर हसन पुत्र शेर दीन, शहजाद पुत्र अब्दुल समद एवं दूसरे पक्ष से ताहिर हसन पुत्र मकसूद आजाद पुत्र लुकमान को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर बाजी करने का आरोप लगाया है। जबकि जानकारी मिली है कि जिस जमीन पर दोनों पक्ष गोबर डाल रहे थे वह लगभग तीन बीघा सरकारी जमीन है जिसको लेकर विवाद हुआ है। दोनों ही पक्ष सरकारी जमीन पर अपना कब्जा करना चाह रहे थे। फिलहाल थानाभवन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पत्थरबाजी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

छतों पर आखिर पत्थर आए कहां से

जिस तरह से गांव में दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई हैं और छतों से लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। हैरत की बात है कि छतों पर आखिर पत्थर पहले से रखे गए थे या पहले से पत्थरबाजी करने की तैयारी थी। अगर लोगों में पत्थरों को छतों पर जमा करने का चलन बढ़ गया तो भविष्य में भी कई बड़े विवाद हो सकते हैं। जबकि देश में कई हिस्सों में पत्थरबाजी बड़ी समस्या बनी हुई है। पुलिस को इस मामले में भी क्षेत्र में ड्रोन आदि से लोगों की छतों की तलाशी लेनी चाहिए। जिससे भविष्य में होने वाली इस तरह की घटना को रोका जा सके। हालांकि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के थे। अगर मामला अलग-अलग समुदाय का होता तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती थी।