किशोरी के साथ छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के साथ छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार

कैराना। रात्री में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेडछाड करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
17 मार्च की रात नगर के एक मौहल्ले में घर में घुसकर एक आरोपी ने किशोरी के साथ छेडछाड की थी। किशोरी के परिजनो ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मंगलवार को पुलिस ने मामले में आरोपी राजकिशोर उर्फ किशोर निवासी मझोरा दरभंगा बिहार हाल निवासी गुलशन नगर कैराना को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।