हिंडन नदी का पुल नहीं बना तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करने को होंगे मजबूर

हिंडन नदी का पुल नहीं बना तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करने को होंगे मजबूर

किसानो का हित सर्वोपरि: ऋतु सैनी

बेहट। भारतीय किसान यूनियन क्रांति की महिला प्रदेश अध्यक्ष ऋतु सैनी ने कहा कि आखरी दम तक किसानों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जब तक हिंडन नदी का पुल नहीं बनता और ग्राम जहनपुर में पोल्ट्री फार्म का निर्माण नहीं रुकता उनका संघर्ष जारी रहेगा और हिंडन नदी का पुल नही बनेगा तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करने तक मजबूर होंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार वार्ता में बोल रही थी उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है किसान सुखी होगा तो देश सुखी होगा। उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी हमारे साथ हैं तब तक हम किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटने वाले हैं उन्होंने कहा कि गांव जहानपुर में बनने वाले पोल्ट्री फार्म से गांव में बीमारियां पैदा होगी। जिसे भारतीय किसान यूनियन क्रांति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए चाहे हमें कितना भी आंदोलन करना पड़े इस मौके पर मुकेश कंबोज राष्ट्रीय संयोजक ऋषि पाल सैनी राष्ट्रीय मंत्री, प्रीति सैनी पूर्व प्रधान नाथीराम सैनी धूम सिंह सैनी स्वाति सैनी, सचिन सैनी तेलु राम आदि मौजूद रहे है