चित्रकूट-अपर एसपी ने त्योहार के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन बहिलपुरवा का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। 

चित्रकूट-अपर एसपी ने त्योहार के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन बहिलपुरवा का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। 

चित्रकूट: अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने थाना बहिलपुरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रजिस्टरों का अवलोकन कर उचित रख-रखाव व अद्यवधिक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, थाना परिसर का भ्रमण कर थानाध्यक्ष बहिलपुरवा राम सिंह को साफ-सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसके बाद होली के त्योहार के दृष्टिगत उन्होंने रेलवे स्टेशन बहिलपुरवा में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।