बसपा, सपा के बाद भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया

बसपा, सपा के बाद भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया

भाजपा के प्रत्याशी घोषित होते ही अन्य दलों के समीकरण गड़बड़ाए

उरई। कालपी नगरपालिका के लिए बसपा के साथ रविवार को सपा और भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये। जिसमें समाजवादी पार्टी ने पूर्व पालिका अध्यक्ष कमर अहमद को तो वही भाजपा ने तमाम अटकलो को विराम देकर पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता रमेश तिवारी को टिकट देते ही राजनैतिक पीडितों के सारे समीकरण धरे की धरे रह गये।
निकाय चुनांव के लिये गत 6 दिनों से नामांकन प्रक्रिया चल रही थी जिसमे बडी संख्या में पर्चा खरीदे गए थे लेकिन नामांकन दाखिल नहीं हो रहे थे। राजनैतिक दल एक दूसरे के अधिकृत प्रत्याशी का इंतजार कर रहे थे जिसके मन्थन में नामांकन प्रक्रिया खत्म होने में महज एक दिन शेष बचा है लेकिन रविवार को यह इंतजार खत्म हो गया है हालाकि प्रत्याशी की घोषणा में बसपा ने बाजी मारी है जिसके तहत पार्टी ने अतीक दीवान उर्फ शीनू दीवान को अध्यक्ष पद के लिए टिकट जारी किया है और रविवार को समाजवादी पार्टी ने भी काफी जद्दोजहद के बाद अपने अपने पत्ते खोल दिये है जिसके तहत उन्होने दो बार पालिका अध्यक्ष रहे कमर अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है वह अब तक चार बार यह चुनांव विभिन्न दलों से लड चुके हैं अब वह पाँचवी बार इस पद के लिए जनता के बीच में जायेगे।उनके टिकट मिलते ही श्याम सिंह यादव अजीत सिंह यादव शिवम यादव ईशाक खान समेत बड़ी संख्या में लोगो ने खुशी जाहिर की। लेकिन भाजपा द्वारा रविवार को जारी सूची ने सभी राजनैतिक पँडितो के गणित को दरकिनार कर दिया है और नगर के सबसे पुराने पार्टी कार्यकर्ता रमेश तिवारी को टिकट थमा दिया जिसे देख पूरा नगर हदप्रद रह गया। पार्टी के इस फैसले से पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर के राजनैतिक लोग भी सकते मे है। भाजपा के टिकट ने सभी राजनैतिक दलो के समीकरण भी गडबडा दिये। वही रमेश तिवारी के आवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक डा0 अरूण मैहरोत्रा,पृथ्वीराज सिंह चौहान,अमित पाण्डेय नगर अध्यक्ष,सतेन्द्र सिंह चौहान,अशोक बाजपेई,लखन खटिक,रविन्द्र श्रीवास्तव एड0,कमलेश यादव,पप्पू यादव,बन्टी सक्सेना,राजीव पुरवार,श्रीकांत पुरवार,सर्वेश पुरवार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखे।