पूर्व प्रधान ने किराए के विवाद में श्रमिक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा।हसनपुर मसूरी गांव में किराए के विवाद को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान पर एक श्रमिक की पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित श्रमिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित श्रमिक ज्ञान सिंह मध्य प्रदेश का रहने वाला है और डूंडाहेड़ा की एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। वह हसनपुर मसूरी गांव में पूर्व प्रधान के मकान में किराए पर रह रहा था। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर किराए को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि, पूर्व प्रधान ने श्रमिक की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।