रालोद ने आठ जिलों में जिलाध्यक्ष किए मनोनीत मेरठ के मतलूब गौड तथा शामली में वाजिद अली बने जिलाध्यक्ष

रालोद ने आठ जिलों में जिलाध्यक्ष किए मनोनीत मेरठ के मतलूब गौड तथा शामली में वाजिद अली बने जिलाध्यक्ष

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बागपत | रालोद के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय एवं मंडल अध्यक्षों की संस्तुति पर आठ जनपदों में नये जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं | मेरठ, शामली,बुलंद शहर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, 
और मथुरा जनपद के नये जिलाध्यक्ष आज मनोनीत कर दिए गए हैं | 


रालोद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामाशीष राय ने आठ जनपदों के लिए नये जिलाध्यक्षों की घोषणा की है | मेरठ जिले की कमान मतलूब गौड को सौंपी गई है, जबकि शामली में वाजिद अली को जिम्मेदारी दी गई है | 

गौतमबुद्ध नगर के लिए जनार्दन भाटी रालोद के जिला प्रभारी होंगे वहीं बिजनौर के लिए नागेंद्र पंवार को जिलाध्यक्ष के रूप में बडी जिम्मेदारी दी गई है | हाथरस के लिए केशवदेव चौधरी के हाथों में रालोद की कमान रहेगी तथा मुजफ्फरनगर में संदीप मलिक रालोद के जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गए हैं | 

बुलंद शहर जिले के लिए रालोद ने अन्नू चौधरी को नई उम्मीदों के साथ जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है तथा मथुरा में राजपाल भरंगर पर विश्वास जताया गया कि जिले में पार्टी को छोटे बड़े चुनाव से लेकर जन समस्याओं के समाधान, किसानों सहित सभी वर्गों को रालोद की नीतियों और कार्यक्रमों से जोडेंगे |