चित्रकूट-मण्डलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षण ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

चित्रकूट-मण्डलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षण ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

चित्रकूट: आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह ने बुधवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की व्यवस्थाओं को देखते हुए राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट में बनाए गए मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

   मण्डलायुक्त तथा डीआईजी ने राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं तथा मतगणना स्थल में पांडाल व्यवस्था, शौचालय, निर्वाचन सामग्री जमा करने की व्यवस्था, यातायात का मूवमेंट आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए की अभी से ही मतगणना एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।

   इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव आदि मौजूद रहे।