विकास कार्यों के बल पर 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार (राज्य मंत्री दिनेश खटीक)

विकास कार्यों के बल पर 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार (राज्य मंत्री दिनेश खटीक)


 बहसूमा परविंद्र कुमार। नगर पंचायत के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल एवं राज्यमंत्री दिनेश खटीक तथा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि नगर में हुए करोड़ों के विकास कार्य साफ झलक रहा है कि भाजपा गांव गांव विकास करा रही है। जिससे अन्य दल घबराकर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर हो या कस्बा या गांव सभी में करोड़ों रुपए के विकास कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वही राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि उन्होंने बहसूमा को आदर्श नगर पंचायत बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कस्बे में चेयरमैन विनोद चाहल के नेतृत्व में तिरंगा झंडा एवं चौधरी चरणसिंह के नाम पर गेट बनाकर अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चेयरमैन एवं सभासद गणों के साथ मिलकर गली-गली मोहल्ले मोहल्ले में अच्छा विकास कराया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में लगभग 10 करोड़ के कार्य हो चुके हैं। इन विकास कार्यों से साफ झलक रहा है कि जनता बीजेपी से खुश है। आने वाले 2024 में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने अपने संबोधन में अपने विचार व्यक्त किए। और आने वाले 2024 में  चुनाव में जुड़ जाने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी नवीन राय, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कामिल खा, समाजसेवी  सुमित चाहल, सभासद इलम सिंह, सचिन सुकड़ी, मोहित सिंधु, राजू राठी, विशाल शर्मा, गोरव राजवंशी, बिंदर चहल, प्रधान गुरबचन सिंह, लोकेश सिरोही, अमित गोयल, राजीव चौधरी, धर्मेंद्र फौजी, ऋषभ गोयल, सभासद धर्मपाल सिंह, मोबीन सलमानी, महबूब अली आदि लोग शामिल रहे।