हिमांशु अग्रवाल बने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक

हिमांशु अग्रवाल बने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला संयोजक

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत |क्षेत्र के प्रसिद्ध हिंदी कवि ,लेखक , साहित्यकार एवं गायक हिमांशु अग्रवाल 'अलंकार' को बनाया गया उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का जिला संयोजक |

 जनपद में निवास करने वाले ऐसे अनगिनत साहित्यकार हैं जो बहुत अच्छा लिखते एवं बोलते हैं ,परंतु उनकी प्रतिभा सबके सामने नहीं आ पाती है ,जिसके चलते उन्हें अपनी रचनाओं को सुनाने के लिए न मंच मिल पाते हैं और ना ही उनका कोई लेखन प्रकाशित हो पाता है | हिंदी साहित्य एवं साहित्यकारों को गति देने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य सभा का गठन किया गया है

हिंदी साहित्य सभा उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रदेश संयोजक डॉ सर्वेश अस्थाना एवं अध्यक्ष विश्व प्रसिद्ध कवि डॉ विष्णु सक्सेना ने आज उक्त आशय हेतु एक पत्र जारी करते हुए हिमांशु अग्रवाल अलंकार को बागपत जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है |

हिमांशु अग्रवाल लगभग 20वर्षों से हिंदी साहित्य की सेवा कर रहे हैं तथा स्थापित मंचीय कवि भी हैं |

हिंदी साहित्य सभा उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है ,जिसमें हिंदी साहित्य सभा के जिला संयोजक नियुक्त किए जाने की सूचना दी गई है | जनपद के शिक्षाविदों और साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई ओर शुभकामनाएं दी हैं |