कैराना लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम भेजने पर सहमति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह, नरसिंह राव व स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर हर्ष

कैराना लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम भेजने पर सहमति

शामली। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कैराना लोकसभा चुनाव के लिए प्रस्तावित प्रत्याशियों के नाम पार्टी हाईकमान को भेजने पर सहमति बन गयी। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह, पीवी नरसिंह तथा एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर हर्ष जताया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को नगर पालिका सभागार में पीसीसी सदस्य एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन ओमबीर उपाध्याय ने किया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह, पीवी नरसिंह राव एवं एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर हर्ष जताया गया। सभा को संबोधित करते हुए बाबू खान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हेतु जिला कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित करने पर विचार किया जाना चाहिए, इस प्रस्ताव पर सुरेश पाल सैनी ने कहा कि पार्टी के संगठन को सशक्त बनाते हुए पार्टी प्रत्याशी के नामों पर विचार करना चाहिए ताकि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड सके। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी, पं० जवाहरलाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे आदि ने लगातार जन समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी, चिकित्सा, शिक्षा, किसानों, व्यापारी ओर महिलाओं क लिए सडकों पर संघर्ष किया है, अकेले राहुल गांधी ने पिछले दस सालों से भारत के गरीबों की आवाज को जबरदस्त तरीके से उठाया है। नेहरु गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्हानें कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा की जा सकती है। बैठक में कैराना लोकसभा के लिए प्रस्तावित कांग्रेस प्रत्याशी ठा० लाखन सिंह, प्रवीण तरार, सरोज कश्यप, डा० राजीव कुमार वशिष्ठ के नाम प्रत्याशी के रूप में रखे गए जिस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके इसे कांग्रेस हाईकमान को भेजने पर सहमति बनी। बैठक में शेखरपाल, अंकित कुमार शर्मा, राजेश कश्यप, अशोक जैन, ज्योति प्रसाद शर्मा, वीरेन्द्र कश्यप, रामकुमार शर्मा, सुरेश चंद्र, प्रहलाद कश्यप, दीपक, देवेन्द्र उपाध्याय, उदयबीर, कुलदीप, भीम, ब्रजपाल, जगपाल शर्मा, सेठपाल कश्यप आदि भी मौजूद रहे।