विवाहिता को अकेली देख घर में घुसा पडौसी युवक, किया दुष्कर्म का प्रयास

विवाहिता को अकेली देख घर में घुसा पडौसी युवक, किया दुष्कर्म का प्रयास

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई भी कर दी और कपड़े भी फाड़ डाले। शोर मचाने पर विवाहिता को धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई।

कस्बे के एक मोहल्ले में एक श्रमिक युवक पत्नी के साथ रहता है। वह मजदूरी के लिए ज्यादातर समय घर से बाहर रहता है।इस दौरान घर पर उसकी पत्नी अकेली रहती है। शुक्रवार की शाम उसकी अकेली पत्नी घर पर काम कर रहे थी ,कि तभी पड़ोसी युवक घर में घुसा और उसे खींचकर कमरे में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने पिटाई करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ डाले। विवाहिता के शोर मचाने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। कोतवाली पर प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि ,तहरीर मिल गई है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।