मुरादाबाद में न्याय यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेसी कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया निर्णय

मुरादाबाद में न्याय यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेसी कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया निर्णय

शामली। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 24 फरवरी को मुरादाबाद पहुंच रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद आ रही है जिसमें शामली से बडी संख्या में कार्यकर्ता न्याय यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल होंगे। जिस रास्ते से राहुल यात्रा निकाल रहे हैं वहां जनसैलाब उमड़ रहा है। हर व्यक्ति यात्रा की तारीफ कर रहा है। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक दृष्टि से गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को मजबूत करना है। आज भाजपा सरकार में किसानों, व्यापारियों, मजदूरों को रौंदा जा रहा है। दिल्ली में किसानों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है जबकि किसान गेहूं, दूध, चावल, दाल, सब्जी, फल आदि पहुंचाने का काम करता है। इसके बाद भी किसान को दिल्ली में घुसने नहीं दिया जा रहा है। पेपर दो दिन पहले लीक हो जाता है और छात्रों की फीस वापस नहीं की जाती, उसे हजम कर लिया जाता है। इस अवसर पर डा. रामलाल कश्यप, शमशीर खान, संदीप शर्मा, लोकेश कटारिया, जबरसिंह पाल, सलमान राणा, गयूर, महाबीर सैनी, प्रमोद कश्यप, अजय कुमार, राधेश्याम सैनी, सुरेश सैनी आदि भी मौजूद रहे।