माँ व पत्नी का कत्ल करने वाले दरिंदे को आत्महत्या के प्रयास से पूर्व ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

माँ व पत्नी का कत्ल करने वाले दरिंदे को आत्महत्या के प्रयास से पूर्व ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा व वेट लिफ्टर रहे जनपद के हलालपुर गाँव निवासी जितेंद्र के छोटे बेटे ने किया रिश्तों का कत्ल। अपनी माँ और गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या। पुलिस को देखकर भागने, छुपने और आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से पकड लिया गया। 

आज हुई इस हृदयविदारक घटना के समय दरोगा अपनी पेंशन के संबंध मे दिल्ली गया था तथा छोटे बेटे मनीष ने अपनी माँ सरोज और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। अलग अलग कमरों मे उनके खून से लथपथ शवों को देख हर किसी की रूह कांप उठी। 

सूचना पर जिले के पुलिस कप्तान सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणों की भीड, घटना स्थल पर जुटी रही। पुलिस ने घटना के संबंध में शुरुआती जांच के बाद छोटे बेटे मनीष को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

बताया गया है कि, मनीष, पुलिस को देखकर छुपने व भागने की कोशिश कर रहा था। उसने बाथरूम में जाकर अपने शरीर पर ब्लेड भी चलाया, लेकिन गंभीर रूप से कट होने से पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया तथा उपचार कराया।