भाकियू (संघर्ष) की समीक्षा बैठक  संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं इरकान चौधरी 

भाकियू (संघर्ष) की समीक्षा बैठक  संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं इरकान चौधरी 

सिम्भावली /हापुड़
 महाराजा फार्म हाउस सिंभावली मे भाकियू (संघर्ष) की समीक्षा बैठक का आयोजन । बैठक में राष्ट्र द प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियो ने भाग लिया। समीक्षा बैठक संचालन जिला अध्यक्ष  राजेंद्र प्रधान ने किया। 
समीक्षा बैठक मे राष्ट्रीय प्रवक्ता / प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर ने संगठन के साथियो की समस्यया सुनी और उनका निस्तारण वही मौक़े पर किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता / प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी ने संगठन की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासन पर ज़ोर देते हुए सभी पदाधिकारियो को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और कहा कि अधिकारियो के साथ वार्ता करते समय सभ्यता का परिचय दे। 
राष्टीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी साथी संगठन के विस्तार पर जोर दे। किसानों मजदूरों शोषित पीड़ित की हर संभव मदद कीजिए 
राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय त्यागी,  पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मनोज तोमर, पश्चिम प्रदेश महासचिव राठी , नितेश पंडित, नॉफील व मनीष त्यागी साहित ने भी अपनी बात रखी। खुर्शीद तोमर, आबिद हंस, युवा प्रदेश अध्यक्ष असीम खत्री साहित और  बहुत किसान साथी भी उपस्तिथ रहे।