मजलूम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत मुस्लिम के आवास पर बैठक का आयोजन।

मजलूम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत मुस्लिम के आवास पर बैठक का आयोजन।


  बहसूमा प्रवेंद्र कुमार जैन। शनिवार को मजलूम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत मुस्लिम के आवास मोड खुर्द में मजलूम समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अमीर हसन चौधरी ने प्रस्ताव रखा की मजलूम समाज पार्टी का एक बैंक खाता होना चाहिए।जिसका संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत मुस्लिम साहब करेंगे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  के प्रस्ताव का समर्थन किया।वहीं दूसरा प्रस्ताव राष्ट्रीय सचिव फुरकान चौधरी ने रखा कि नगर निकाय चुनाव में किस पार्टी को समर्थन किया जाए। तो राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत मुस्लिम ने आम सहमति से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि जहां भी मजलूम समाज का कोई मजबूत  उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। चाहे वह किसी भी दल का हो या निर्दलीय हो सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर मजलूम समाज के उम्मीदवार को समर्थन करेंगे और उनका भरपूर सहयोग करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत मुस्लिम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अख्तर चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अमीर हसन, चौधरी मौसम सूबेदार साहब, तालीम चौधरी, कलीम प्रधान, इकबाल चौधरी, औरंगजेब चौधरी, रमन चौधरी, वसीम उर्फ काला दीवान, अकरम प्रधान, गुलबहार चौधरी, साहिल प्रधान, जाहुल प्रधान, इलियास चौधरी, मुकीम चौधरी,राहुलचौधरी  शराफत चौधरी, हारून चौधरी, सद्दाम चौधरी, अरविंद प्रधान, नेपाल चौधरी, इंद्रपाल चौधरी, डा सहवेज चौधरी सहित मजलूम समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।