बहसूमा व्यापार मंडल द्वारा नवनियुक्त थानाध्यक्ष बहसूमा अवनीश शर्मा को पटका पहनाकर किया सम्मानित
बहसूमा (मेरठ) व्यापार मंडल बहसूमा द्वारा नव नियुक्ति थानाध्यक्ष बहसूमा अवनीश शर्मा को चार्ज मिलने पर बहसूमा व्यापार मंडल के सदस्य एवं पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिसमें कई मुद्दों पर व्यापारी हित के लिए चर्चा भी की गई। जिसका नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंघल ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में किया। जिसमें मुख्य रुप से संरक्षक प्रमोद कुमार गर्ग प्रदीप जैन, ओमवीर प्रजापति, दिनेश सिंघल, जयपाल टेलर, सुधीर अहलावत, महेश अजराडिया, सरदार करनैल सिंह, पंकज महेश्वरी, अतुल भाटी, विपुल अग्रवाल, आदेश सोनी, मनोज गर्ग, राजन महेश्वरी, सचिन अग्रवाल, नवनीत महेश्वरी, विनीत गोयल, विशाल रस्तोगी, प्रवीण नागर, संजीव गर्ग, इसरार मलिक, सर्वेश प्रजापति, प्रवीण, जावेद, देवाशीष अग्रवाल, मोहित सिंघल, रिंकू रस्तोगी, अर्जुन सर्राफ इत्यादि लोग मौजूद रहे।