मिशन 2024 को फतेह करने के लिए कार्यकर्ता रहे तैयार:नरेश सैनी

मिशन 2024 को फतेह करने के लिए कार्यकर्ता रहे तैयार:नरेश सैनी

रिपोर्ट–भवानी सैनी

बेहट (सहारनपुर)  भाजपा हाईकमान के निर्देशानुसार आज मंडल साढौली कदीम कार्यसमिति की बैठक का आयोजन ग्राम साढौली भूड़ में किया गया। बैठक मे पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि मिशन 2024 को फतेह करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से घर घर संपर्क कर मोदी सरकार और योगी सरकार के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के विषय में बताना चाहिए।


उन्होंने वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि जितना विकास वर्तमान सरकार के द्वारा किया गया इतना कभी किसी सरकार ने नहीं किया जिससे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं और अनर्गल दुष्प्रचार करने में लगे हैं जहां आम जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। 
लोकसभा संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप ने बताया कि मिशन 2024 को फतेह करने के लिए भाजपा हाईकमान द्वारा 20 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एक महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है।बूथअध्यक्ष के साथ पार्टी के बड़े नेता एवं पदाधिकारी घर-घर जनसंपर्क करेंगे तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे ।  उन्होंने महा जनसंपर्क अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपील की। 
इस अवसर पर मंडल प्रभारी दुष्यंत धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र बंसल, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, सुभाष सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए जबकि कार्यक्रम में  मंडल महामंत्री डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता प्रधान, चौधरी इसम सिंह आर्य प्रधान, रमेश कश्यप, समय सिंह नौटियाल, मंडल कोषाध्यक्ष चौधरी अमर सिंह प्रधान, मंडल मंत्री बृजेश कंबोज, सेक्टर संयोजक प्रदीप शर्मा प्रधान, चौधरी मेजपाल सिंह आर्य, प्रीतम सिंह प्रमुख, पप्पन सैनी, डॉ राजेश शर्मा, बलबीर सिंह राणा, डॉ धर्मवीर सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष राणा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंसीलाल उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीर सलीम, ऐसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौधरी राजेश प्रधान, ईश्वर पाल, प्रीतम प्रधान, नवीन कुमार, सुंदर लाल सैनी, सतीश, सानू ठेकेदार, विनोद सैनी, मास्टर पप्पी सैनी, सुशील सैनी, प्रधान धर्म सिंह सैनी, ज्ञानचंद सैनी, धनराज सैनी, डॉक्टर मेघराज सैनी, चंद सैनी, चौधरी श्याम सिंह पवार, विपिन चौधरी, प्रिंस कुमार आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।