हठधर्मी राशन डीलर ने भाजपा पदाधिकारी को भी नहीं बख्शा, दिया कम राशन, हंगामे के बाद प्राप्त राशन भी उडेला

हठधर्मी राशन डीलर ने भाजपा पदाधिकारी को भी नहीं बख्शा, दिया कम राशन, हंगामे के बाद प्राप्त राशन भी उडेला

••भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने संभाला मोर्चा, की शिकायत, सख्त कार्यवाही का मिला आश्वासन

ब्यूरो डॉ योगैश कौशिक

खेकड़ा | सरकारी राशन के डीलर ने भाजपा के नगर मंत्री को ही दस किग्रा कम दे दिया राशन | विरोध और हंगामे के बाद भी नहींं मिला निर्धारित यूनिट के हिसाब से राशन | भाजपा नेता ने लिया हुआ राशन, डीलर के प्रतिष्ठान पर ही उडेल कर उसके खिलाफ फूड इंस्पेक्टर को दी लिखित शिकायत | घटना की विडियो हुई वायरल |

भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति उर्फ पाटिल व महामंत्री एड हर्ष शर्मा को राशन में धांधली की शिकायत भाजपा कार्यकर्ता अजित यादव उर्फ छोटू से प्राप्त हुई । भाजपा कार्यकर्ता अजित यादव को निर्धारित यूनिट से कम राशन दिया, तो भाजपा कार्यकर्ता के साथ अन्य लोगों ने भी इसका विरोध किया |आरोप है कि, राशन कोटेदार रविन्द्र कुमार ने कहा, हम तो ऐसे ही देंगे अपनी मनमर्ज़ी से ,तुमपर जो होता हो वो कर लो |

 राशन विक्रेता की धमकी और कम राशन मिलने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता ने जो राशन उसे मिला था, उसे भी वहीं उड़ेल आया | इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने चुपके से वीडियो बना ली ,जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।लोगों ने आरोप लगाया कि, राशन डीलर अपनी मनमर्जी से किसी को 10 किग्रा देता है, किसी को 20 किग्रा कोटा वितरण करता है | कई बार शिकायत दर्ज कर ली ,कोई समाधान नहीं हुआ।

भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति व महामंत्री एड हर्ष शर्मा ने अपने पदाधिकारी सहित लोगों को कम राशन दिए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मोर्चा संभाला तथा अपने कार्यकर्ता का हौसला अफजाई करते हुए घटना की लिखित शिकायत फूड इंस्पेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव को दी , जिसपर अधिकारी ने आश्वासन दिया कि ,उक्त रविन्द्र कुमार कोटेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही होगी तथा सभी को मानक अनुसार राशन वितरण होगा।इस मौके पर चंद्रमोहन दहिया उर्फ चिंटू,मोनू यादव,अजित यादव उर्फ छोटू आदि लोग शामिल रहे।