चौधरी चरण की जयंती पर गांधी कालेज व‌‌ सांकरोद‌ में हुए कार्यक्रम

चौधरी चरण की जयंती पर गांधी कालेज व‌‌ सांकरोद‌ में हुए कार्यक्रम

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह की जयंती पर उनके अनुयायियों ने खेकड़ा के गांधी कालेज में उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढाकर नमन किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कस्बे के गांधी इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह की‌ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ,भारतीय राजनीति में किसानों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए ईमानदारी,आदर्श,सिद्धांतों पर चलते रहने वाले नेता के रूप में याद किया। 

कालेज प्रबंधक डा संदीप शाह ने कहा कि, चौधरी चरण सिंह महान नेता थे, उनके आदर्श,अनुशासन, सिद्धांत‌ और उनको चरितार्थ करने की शैली, सदैव मार्गदर्शक बनी रहेगी। कहा कि, चौ चरण सिंह सच को कहने से कभी पीछे नही रहे। उन्होने सच्चाई के लिए बडे बडे पदों को ठुकरा दिया था। सभी राजनीतिज्ञों को उनके सिद्धांतों पर चलकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। कहा कि ,किसान उनको याद करके आज भी भावुक हो जाते हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या उमेश कुमार, नगर पालिका सभासद गजेन्द्र धामा, संजीव धामा, महावीर सिंह, तेजवीर सिंह, जितेन्द्र धामा, शिवकुमार, शीशपाल सिंह, जयवीर सिंह, ओमपाल सिंह आदि ने भाग लिया।

दूसरी ओर सांकरौद गांव में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। संस्था के सचिव देवेन्द्र धामा ने कहा कि, किसान, मजदूर, दलित, पिछडों के सच्चे नेता चौधरी चरण सिंह को मसीहा के रूप में याद किया जाता है। जमीदारी उन्मूलन कानून से उन्होंने आम जनता के बीच अपनी अमिट पहचान बनाई। वे सदा भारत की ग्रामीण जनता के दिलों में रहेंगे। इस दौरान इरफान खान, डा कृष्णपाल, राजबीरी देवी, समेदीन, इकबाल, मकसूद, आयुषी, प्रिया, निकिता, विशाखा, रुचिका, कांता आदि ने पुष्प अर्पित कर विचार रखे।