प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी मनायें दीपावली ,पुरेश्वर महादेव मंदिर पर होगा भव्य कार्यक्रम :डॉ सत्यपाल सिंह

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी मनायें दीपावली ,पुरेश्वर महादेव मंदिर पर होगा भव्य कार्यक्रम :डॉ सत्यपाल सिंह

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बागपत|अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जिले भर के सभी मन्दिरों में भव्य कार्यक्रम किये जायेंगे। मन्दिरों में दीपक जलाकर श्रीराम के भजन व गुणगान भी किया जायेगा। ये बातें सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कही। 

उन्होंने बताया कि ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर भव्य कार्यक्रम किया जायेगा। यहां बागपत जिले का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि , टीवी के प्रसिद्ध कलाकार भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। 

उन्होंने कहा कि ,मन्दिर प्रांगण मे प्राण प्रतिष्ठा के समय बड़ी एलईडी लगाकर अयोध्या से रामलला के दर्शन हो सकेंगे। कार्यक्रम में हजारों लोगों के लिए भंडारे का कार्यक्रम किया गया है। साथ ही पुरामहादेव मन्दिर में ही शाम के समय हजारों दीप जलाकर दीपावली मनायेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव, वार्डों में एलईडी लगाकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करें। साथ ही सब अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनायें। 

उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम आ रहे हैं। देश के अन्दर जितनी भी गन्दगी है, जितनी भी गरीबी है, जितने भी अपराध ओर आतंक है ,उन सबको खत्म कर भारत को 2047 तक देश को पूर्ण विकसित बनायेंगे। उन्होंने कहा कि बागपत जनपद के लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वर्णिम युग देने के लिए आभार देते हैं। 

इस दौरान जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सासंद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, अनिता खौखर, अश्वनी त्यागी, प्रमेन्द्र धामा, जितेन्द्र धामा, नगर अध्यक्ष सन्दीप वशिष्ठ, सत्यबीर सिंह बड़का, संजय उपाध्याय, डॉ विनय तोमर, प्रभात गुर्जर, मंजीत गुर्जर, कपिल देव दोघट, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, मनुपाल बंसल, देवेन्द्र प्रमुख, डॉ देवेन्द्र खौखर, अनस खान, डॉ श्रवण भारद्वाज, मनोज कटारिया आदि मौजूद रहे।