जलालाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई।

विधायक अशरफ अली खां ने जन्म दिन पर केक काटा

जलालाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई।

जलालाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई।

अवनीश शर्मा 

जलालाबाद में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बडी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने जन्म दिन पर केक काटा और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय अजित सिंह की सोमवार को थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने अपने किया आवास पर जयंती मनाई। अशरफ अली खां ने पहले पूर्व केन्दीय मंत्री अजित सिंह के चित्र पर फूल चढाकर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और याद किया। इसके बाद भारी संख्या में पहुचे अशरफ अली खां ने समर्थकों ने केक काटकर स्वर्गीय अजित सिंह की जयंती मनाई। इस मौके पर थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह उनके लिए प्रेरणा रहे है। वह सादगी से जीवन व्यातीत करते थे। किसानों, मजदूरों और कामगारों के हितेषी थे। उन्होने आखरी दम तक किसानों और मजदूरों की लडाई लडी। चौधरी अजित सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को आगे बढाया। अब हमारे नेता चौधरी जयंत जी उसी विचारधारा को आगे बढा रहे है। अशरफ अली खा ने स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अजित सिंह का जन्म जनपद मेरठ के भदौला गांव में 12 फरवरी 1939 को हुआ था। यह गांव अब बुलंदशहर जिले में है। अजित सिंह ने हमेशा भाईचारे की राजनीति की। इसी का परिणाम है कि आज राष्ट्रीय लोकदल एक मजबूत पार्टी के रूप में आपसी भाईचारे को बढाने का काम कर रही है। इस मौके पर समाजसेवी शेर जमा खां, डा0 मुबारक मंसूरी ने भी संबोधित किया। विधायक अशरफ अली ने कार्यक्रम में शामिल सभी आगंतुको का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार, धर्म सिंह कश्यप, नीरज सैनी, दिग्विजय राणा, अभिषेक राणा, वसीउल्लाह खां, तौहीद खान, हुमायु खां, मेहताब राणा, आबाद जैदी, अजीज खा, बबलू खा, टीपू खां, हाजी वहीद, विजय मेम्बर, पूर्व सभासद नाजिम मलिक, मुस्तकीम मलिक, सभासद जावेद चौधरी, महबूब मलिक, सभासद इकबाल अहमद, इजहार मेम्बर, प्रवेज अली खां आदि मौजूद रहे।