महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला की जयंती पर प्रतिभा सम्मान व गोष्ठी

महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला की जयंती पर प्रतिभा सम्मान व गोष्ठी

सनातन धर्म के संरक्षक और उन्नायक थे महाराजा रणवीर सिंह : एड दीपक

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बड़ौत | नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर धर्मशाला में महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला राजपूत की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई ,जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एड दीपक शर्मा का समाज के सम्मानित लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया |

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एड दीपक शर्मा ने कहा कि, महाराजा रणवीर सिंह ,सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर रहते थे | उन्होंने गंगा यमुना के किनारे रहकर भी अपने शासन काल में गुलाम वंश के साथ इनकी अनेक बार संघर्षों किया तथा आक्रमणकारी चंगेज खान से जमकर युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हो गए थे |

  इस मौके पर कार्यक्रम को रोहिल्ला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सिंह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ब्रज प्रकाश ने मुख्य रूप से कार्यक्रम को संबोधित किया | कार्यक्रम में मेघावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया |

समारोह में श्रीमती डॉ सरला रोहिल्ला छवि रोहिल्ला सामा रोहिल्ला उषा ओमप्रकाश कश्यप सक्षम शर्मा राधेश्याम भारद्वाज गणपत चौधरी नरेंद्र तोमर सभासद ब्राह्मण महासभा समिति के मेरठ मंडल अध्यक्ष पं दिनेश शर्मा युवा जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा समिति गोपाल शर्मा ब्राह्मण महासभा समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र दत्त शर्मा के अलावा काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे |