सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल

बहसूमा। क्षेत्र के ग्राम सदरपुर में मेरठ पौड़ी मार्ग पार करते समय एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नगर के गणित शिक्षक के यहां भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

क्षेत्र के ग्राम सदरपुर का रहने वाला रमेश पुत्र शिवचरण मंगलवार की शाम अपने ही गांव में सड़क पार कर रहा था। जैसे ही वह सड़क के बीच में पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। वाहन की चपेट में आने से रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक अज्ञात वाहन चालक उसे साइड मारकर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रमेश को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के परिवार ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रामराज चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।