दिन निकलते ही मेरठ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़।

दिन निकलते ही मेरठ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़।

मेरठ जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। बदमाशों के साथ लगातार मुठभेड़ कर बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। जहां कल मेरठ पुलिस ने 50 हजार के इनामी साजन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में मार गिराया। तो अब वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार सुबह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान माधवपुरम में गोकशी की घटना के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में गोली लगने से गोकश राजा घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी  पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। बदमाश पर 10 मुकदमों में फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाश के पास से ई-रिक्शा और गौकशी में प्रयोग किए जाने वाले औजार बरामद किए है। मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम इलाके का है।