समाज और राष्ट्र कल्याण की भावना से यज्ञ व खिचड़ी प्रसाद वितरण

समाज और राष्ट्र कल्याण की भावना से यज्ञ व खिचड़ी प्रसाद वितरण

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | नगर की आवास विकास कॉलोनी में मकर सक्रांति पर्व पर गो सेवक राजा धनखड़ एवं गौ रक्षा समिति द्वारा हवन पूजन व यज्ञ किया गया ,जिसमें समाज और राष्ट्र कल्याण के लिए आहुतियां दी गई |

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सभासद श्रीमती रेणु तोमर आशुतोष तोमर रालोद के वरिष्ठ नेता अश्वनी तोमर डॉ योगेश जिंदल पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर राजकुमार पंडित मोहित मुखिया गोपीचंद आदि ने मकर सक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया |