चित्रकूट-भाजपा नमो ऐप के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने का करेगी काम - अनिल यादव।

चित्रकूट-भाजपा नमो ऐप के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने का करेगी काम - अनिल यादव।

चित्रकूट: भाजपा द्वारा जिला पंचायत सभागार में नमो ऐप की कार्यशाला का जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। 

   जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि पार्टी सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को नमो ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने का काम करना है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो ऐप से जोडने का काम करना है। इसमे आईटी से जुडे पदाधिकारियों का पूरा सहयोग लेते हुये नमो ऐप डाउनलोड कराने का काम करना है। साथ ही आगामी 100 दिनों तक लगातार पार्टी की गतिविधियों को नमो ऐप में डालने का काम करना है। जिले में 200 लोगों को नमो ऐप का ब्रांडएम्बेस्टर बनाने का काम करना है, जो ज्यादा से ज्यादा नमो ऐप के माध्यम से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रचारित करने का काम करेगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही विकसित भारत यात्रा में ज्यादा से ज्यादा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सहभाग करना है और यात्रा का जो उद्देश्य है की गांवों में जो लाभार्थी रह गये है, उनको लाभ दिलाने व स्वास्थ्य परिक्षण कराने का काम करना है।

   जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि नमो ऐप का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रिय नेतृत्व के आवाहन पर चलाया जा रहा है। नमो ऐप को सभी 851 बूथों पर डाउनलोड कराने का काम करना है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पार्टी के कार्यक्रमों को नमो ऐप में डालना है। सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा कई जनकल्याण कारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। हम सबको मिलकर इनका प्रचार प्रसार करते हुये छूटे हुये लोगों को लाभ दिलाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि नमो ऐप के साथ पार्टी द्वारा अन्य जो कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, उन सबको सफल संचालित करने का काम हम सबको करना है। पूर्व सांसद रमेशचन्द्र द्विवेदी ने कहा कि पार्टी जो भी कार्यक्रम चलाती है, उसका बडा उद्देश्य होता है। साथ ही इसका आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलने वाला है। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। पार्टी पूरी सक्रियता से चुनाव की तैयारी में जुटी है। हम सबको अपनी सहभागिता के सही निर्वाहन की जरूरत है। 

    इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, पहाडी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविन्द मिश्रा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिला संयोजक नमो ऐप अभियान अश्वनी अवस्थी, सह संयोजक भागवत त्रिपाठी, राजेश्वरी द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, शिवशंकर सिंह, आनन्द त्रिपाठी, रामरतन प्रजापति, तीरथ तिवारी, राजीव त्रिपाठी, आलोक पांडेय, आनन्द पटेल, बृजेश पांडेय, अजू बर्मा, राघवेन्द्र सिंह, पप्पू पाल, प्रेमलाल बाल्मीकि, संतोष मिश्रा, विनीत द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, जगदीश गौतम, रामेन्द्र गौतम, हीरो मिश्रा, संजय पांडेय, श्रवण पटेल, विनोद पांडेय, सच्चिदानंद गर्ग, छोटा गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, मनीष सिंह, शोभित केशरवानी, बबलू तिवारी, जानकीशरण तिवारी, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।