चित्रकूट-बाल अपचारियों के मध्य मनाया गया हिन्दी दिवस।

चित्रकूट-बाल अपचारियों के मध्य मनाया गया हिन्दी दिवस।

चित्रकूट: उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति (जेजेसी) के तत्वाधान में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों के मध्य विश्व हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दी को बढावा देने पर जोर दिया गया। 

   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज फर्रूख इनाम सिद्दीकी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम विश्व हिन्दी दिवस की शुरूआत 10 जनवरी 1975 को हुई थी। प्रथम हिन्दी दिवस में 22 देशों के 122 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मात्र भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गोष्ठी और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भारत के अतिरिक्त यह भाषा नेपाल, गुयाना, टोबैगो, मारिसस आदि देशों में भी बोली जाती है। उन्होंने कहा कि हिन्दी अ अनपढ़ से ज्ञ ज्ञानी बनाती है। 

   किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट अंजलिका प्रियदर्शनी ने बताया कि भाषा को अपनी शक्ति बनाने के लिए विश्व हिन्दी दिवस को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। सभी लोग यह प्रण लें की अपनी भाषा हिन्दी को सशक्त बनाने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देंगे।

    इस मौके पर संस्था प्रभारी वीर सिंह व सम्बन्धित कर्मचारी मौजूद रहे।