चौ अजित सिंह की जयंती पर 12 फरवरी के समारोह में यज्ञ, पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी की तैयारियां : गठीना

चौ अजित सिंह की जयंती पर 12 फरवरी के समारोह में यज्ञ, पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी की तैयारियां : गठीना

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौ अजित सिंह व महर्षि दयानंद की जयंती पर जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चौ चरण सिंह विचार मंच के तत्वाधान में 12 फरवरी को स्मृति दिवस समारोह का आयोजन होगा।

रालोद राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ,पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह ने पूरे जीवन किसान, मजदूर व वंचितों के हकों की लड़ाई लड़ी। वे किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके रुके कार्यों और विचारधारा को रालोद अध्यक्ष राज्यसभा सांसद जयंत सिंह आगे  बढ़ाते हुए किसानों के हकों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। रालोद कार्यकर्ता भी एकजुट होकर अभियान चलाकर गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं। 

कहा कि, महर्षि दयानंद ने समाज को पाखंड व  कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए आर्य समाज का गठन किया। उनकी विचारधारा आज भी समाज व राष्ट्र को दिशा दे रही है।12 फरवरी को गुरुकुल स्कूल में स्मृति दिवस समारोह का आयोजन होगा, जिसमें प्रातः वेद मंत्रों के साथ यज्ञ किया जाएगा तथा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर विचार गोष्ठी भी आयोजित होगी। जिसमें वैदिक विद्वान, शिक्षाविद, राजनीतिक विचारक व समाजसेवी भाग लेंगें। इस दौरान पूर्व जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, डॉ अनिल आर्य, सुशील वत्स, विनोद तोमर, अमित सोलंकी आदि मौजूद रहे।