भाजपा ने की बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान 

भाजपा ने की बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान 

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत | नगर के बिनौली रोड़ स्थित रवा राजपूत आईटीआई कॉलेज में भाजपा मंडल बड़ौत देहात की बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में आये जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की, साथ ही पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों पर मंथन किया । वहीं बूथ अभियान में तेजी लाने और इसे मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा बूथ सत्यापन प्रपत्र में 11 कार्यकर्ताओं की बूथ समिति बनानी है, साथ ही प्रत्येक समिति एवं प्रत्येक बूथ का वाट्सएप ग्रुप बनाना है। कहा ,यह कार्य 25 मार्च से पहले करना अनिवार्य है।सभी कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं ताकि समय से अभियान सफल हो सके और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी बूथों को जीत सके।

बैठक की अध्यक्षता जिला मंडल अध्यक्ष सत्यवीर सिंह बड़का ने तथा संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला संयोजक अनिता खौखर, राकेश जैन, क्षेत्रीय सौशल मीडिया प्रभारी गौरव तोमर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, महिला मोर्चा महामंत्री बोबील चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद बावली, चरण सिंह, सत्यपाल सिंह, राजेन्द्र, राधा आदि मौजूद रहे।