नरेश टिकैत के समर्थन में सहारनपुर गए किसान

नरेश टिकैत के समर्थन में सहारनपुर गए किसान

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत शुक्रवार को सहारनपुर की अदालत में पेश हुए।वहीं उनके समर्थन में शुक्रवार सुबह क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सहारनपुर रवाना हुए। इनमें जगपाल धामा, विनोद कुमार, धर्मपाल सिंह आदि शामिल रहे। 

बताया कि जज ने नरेश टिकैत को जमानत दे दी है। करीब 14 साल पुराने एक मामले में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत को सहारनपुर कोर्ट से सम्मन मिला था, जिससे भाकियू कार्यकर्ता आक्रोशित बने हुए थे।