दुर्घटना में घायल सांकरौद की महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दुर्घटना में घायल सांकरौद की महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।दिल्ली- सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप में घायल हुई सांकरौद गांव की विधवा महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

क्षेत्र के सांकरौद गांव में दिवंगत दलित जयपाल का परिवार रहता है। दो दिन पहले जयपाल की पत्नी सरोज अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रही थी। दिल्ली- सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल के पास तेज गति के ट्रक ने उसे कुचल दिया था। वह गंभीर रूप में घायल हो गई थी। तभी उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार को अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में उसकी मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है। गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है।