जनपद में भाजपा बनाएगी 2 लाख नये सदस्य , लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में मिला लक्ष्य

••3 साल से लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ता को बनाया जाएगा सक्रिय सदस्य

जनपद में भाजपा बनाएगी 2 लाख नये सदस्य , लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में मिला लक्ष्य

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत।भाजपा का देशभर में सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू हो रहा है। मंगलवार को सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यशाला लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। यहां जनपदीय शाखा को दो लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

कार्यशाला में बताया गया कि, इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता को 100 नये सदस्य बनाने हैं। भाजपा की और से सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 रूपए शुल्क रखा गया है। इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर 24 अगस्त को जिला बैठक भी तय की गई है। उसके बाद सभी मंडलों व बूथों पर बैठक आयोजित की जायेगी। लखनऊ में आयोजित बैठक में बागपत जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सदस्यता अभियान की जिला संयोजिका व जिला महामंत्री सरिता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के सह संयोजक कुलदीप भारद्वाज, जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।