रायबरेली राहुल गांधी का एक दिवसीय दौरा, अर्जुन हत्याकांड में उनके परिजनों से की मुलाकात                                      

 राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन अर्जुन हत्याकांड में सही न्याय नहीं दे रहा है जब तक सही न्याय नहीं देगा तब तक इसकी लड़ाई हम लोग लड़ते रहेंगे।                        

रायबरेली राहुल गांधी का एक दिवसीय दौरा, अर्जुन हत्याकांड में उनके परिजनों से की मुलाकात                                      

 रमेश बाजपेई 
रायबरेली ।विगत दिनों नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिछोरिया में अर्जुन पासी हत्याकांड के मामले में मंगलवार की सुबह 10: बजे रायबरेली से सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पर पहुंचे और उन्होंने वहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी इत्यादि के साथ अर्जुन हत्याकांड में न्याय न मिलने के कारण उनके गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर उनको धीरज दिलाया। और सही न्याय दिलाने का भरोसा दिया तथा अभियुक्त को अभिलंब गिरफ्तारी करने की मांग प्रशासन से किया। आरोप लगाया कि रायबरेली का प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहा है जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम लोग लड़ाई लड़ते रहेंगे क्योंकि रायबरेली का प्रशासन मुख्य अभियुक्त को बचा रहा है यह बात राहुल गांधी ने मीडिया से मुताबिक होकर कहीं और रायबरेली के सांसद के साथ सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी अतुल सिंह विजय शंकर अग्निहोत्री निर्मला शुक्ला धीरज श्रीवास्तव महताब आलम विनय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से फुरसतगंज एयरपोर्ट स्थल पर मुलाकात किया वहीं कांग्रेसियों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।