थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद-
             थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजकरन उर्फ नन्दू पुत्र भगेलू निवासी ग्राम खेदीपुर थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को दिनांक 30.11.2022 को केन्हौरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0-430/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटरंगा जनपद अयोध्या में मु0अ0सं0-29/2022 धारा-363/147/504/352/506 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 0206/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।