विशाल जन समूह के साथ दिल्ली से यूपी की ओर बढा भारत जोडो यात्रा का सैलाब
![विशाल जन समूह के साथ दिल्ली से यूपी की ओर बढा भारत जोडो यात्रा का सैलाब](https://upno1news.com/uploads/images/2023/01/image_750x_63b44434e63f0.jpg)
लोनी से मवीकलां तक की जरा सी झलक ने राजनीतिक विश्लेषकों को पुनर्विचार के लिए कर दिया मजबूर
ब्यूरो डा योगेश कौशिक
बागपत | राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के उत्तर प्रदेश पदार्पण से पूर्व जहां सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम विपक्षी दल राहुल गांधी को हल्के में ले रहे थे वहीं पिछले दो दिन से मिले संकेतों ने सबको सोचने के लिए मजबूर कर दिया | इनमें सबसे बड़ी सतारूढ पार्टी भाजपा है, जो कभी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीँ लेती थी तथा कांग्रेस मुक्त भारत के लक्ष्य पर बढ रही थी, राहुल के प्रति रुझान ने भाजपा के लक्ष्य की हवा निकाल दी है |
एक सप्ताह पहले दिए गए निमंत्रण तथा भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के कांग्रेस के प्रस्ताव पर चुप्पी साधे रहे सपा सुप्रीम अखिलेश यादव ने हवा का रुख भांपकर गत दिवस राहुल गांधी को यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं भेज दी | वहीं देखादेखी रालोद सुप्रीम जयंत चौधरी को भी टाइम मिल गया कि, उत्तर प्रदेश में यात्रा के प्रवेश के दो तीन घंटे पहले ही अपनी शुभकामनाएं ट्वीटर हैंडल के जरिये भेजी | इस संबंध में देरी का कारण जानने का प्रयास किया गया तो, राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि, जयंत चौधरी विदेश में हैं, इस कारण समय से पूर्व ही उनकी ओर से शुभकामनाएं आई हैं, साथ ही हमने कार्यकर्ताओं को यात्रा के स्वागत के लिए अलग से कह भी दिया है |
उत्तर प्रदेश के लोनी गाजियाबाद से शुरू हुई भारत जोडो यात्रा में शामिल लोगों की बात करें तो, अपार उत्साह के साथ अनगिनत जनसम्मर्द सैलाब के रूप में बागपत के मवीकलां की ओर बढता दिखाई दिया | इस जन सैलाब को जिसने देखा बस, अभूतपूर्व ही कहा और कहा, कांग्रेस मरी नहींं, जिंदा है | एक बात ओर, यात्रा में बडे बुजुर्ग कांग्रेस जनों के अलावा युवाओं की तादाद पूरे जोश खरोश के साथ भारत जोडो यात्रा में हम कदम हो रही है , जिससे ऐसा लगता है कि, युवा वर्ग राहुल गांधी अथवा कांग्रेस से अपने आप को जोड चुका है |
यात्रा का जरा सा नजारा या कहें, उत्तर प्रदेश में लगभग 20 किमी की यात्रा के पहले दिन लोग सोचने को मजबूर कर दिए कि,कहीं ऐसा ना हो यह जनसैलाब भाजपा और उसकी सरकार को 2024 के रास्ते को मुश्किल कर दे, क्योंकि अभी तक भाजपा इसे आसान मानती रही है, लेकिन भारत जोडो यात्रा के इस नजारे या छोटी सी झलक ने एहसास करा दिया कि,ऐसा नहीं है |
इसबीच भारत जोडो यात्रा जब सुबह बागपत होते हुए बड़ौत पहुंचेगी ,जहां विभिन्न जगहों पर उनका भव्य स्वागत होगा , किसान, मजदूर, शिक्षक, व्यापारी तथा सम्मेद शिखर के लिए जैन समाज मुलाकात करेंगे, अपनी बात रखेंगे तथा नजदीक से राहुल गांधी को समझेंगे, इससे बहुत से लोगों का भ्रम दूर होगा तथा कांग्रेस का जादू या पवित्र उद्देश्य के साथ शुरू हुई भारत जोडो यात्रा का संदेश सर चढ़कर बोलने लगेगा, इसमें कोई संदेह नहींं है | फिलहाल विभिन्न सामाजिक संगठनों ने तमाम राजनीतिक भावनाओं से ऊपर उठकर भारत जोडो यात्रा व राहुल गांधी के स्वागत के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है |
तहसील परिसर के निकट राहुल गांधी की यात्रा का संजय एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज पर अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा, इसके लिए पूर्ण तैयारी की जा चुकी है| बताया कि, भारी तादाद में अग्रवाल महासंघ की कमेटी के लोग फूलों की वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत करेंगे ,यह निर्णय अग्रवाल महासंघ की बैठक में लिया गया |