मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा ने की पत्रकार वार्ता, गिनाई उपलब्धियां

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा ने की पत्रकार वार्ता, गिनाई उपलब्धियां

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | भारत विश्व गुरु बनने के कगार पर है। दुनियाभर के देश भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में भारत की दिशा व दशा बदली है। दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह बातें रविवार को भाजपा जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ नेता देवेंद्र राणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही । 

उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया। आज कश्मीर में तेजी से तरक्की हो रही है। पिछले दिनों कश्मीर में जी-20 के सफल आयोजन को दुनियाभर ने देखा गया , जिससे पाकिस्तान की कश्मीर के खिलाफ चलाए जा रहे सुनियोजित एजेंडे की हवा निकल चुकी है। उन्होंने कहा कश्मीर में इस साल 2 करोड़ पर्यटकों के आने का अनुमान है। कहा कि,चीन भी भारतीय सीमा के आसपास मंडराता रहा, लेकिन भारत की मजबूत सुरक्षा के कारण और उसके मंसूबे असफल हो रहे हैं। 

बताया कि,केंद्र सरकार ने 9 साल के दौरान सुरक्षा से लेकर इन्फ्राट्रक्चर पर विशेष उपलब्धि हासिल की है। देशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रतिदिन 29 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही हैं। उज्वला, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, इज्जत घर, पीएम आवास आदि योजनाओं से करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है तथा जीवन स्तर सुधरा है। युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए औद्योगिक निवेश की गति बढ़ी है। चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नए एम्स अस्पताल बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय कॉलेज शुरू हुए हैं। 

पत्रकार वार्ता में दावा किया कि, कोविड-19 के बाद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हुई है।
केंद्रीय योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत तथा भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है।
वहीं जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि , 30 जून तक पूरे जनपद मे मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चलेगा | 

प्रेस वार्ता के लोकसभा संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी डा पवन शर्मा, डॉ विनय त्यागी, पूर्व राज्यमंत्री सहाब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अनिता खौखर, अनिल चौहान, मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक, जसवीर सोलंकी, गौरव तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलप्रकाश, सुदेश चौहान, सत्येंद्र पंवार, जयकरण गुर्जर, गौरव तोमर, दीपक भारती, दीपेश तोमर, प्रमोद खौखर अनस खान, चैयरमेन कृष्णपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जय कुमार, ओमबीर धामा, राजकुमार चौहान, सुनील मेवला, विनोदपाल, अक्षय तोमर, महेश आर्य आदि मौजूद रहे।