बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान, दी तहरीर

बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान, दी तहरीर

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बडौत। बहन के साथ छेडखानी का विरोध करने पर युवक को किया धारदार हथियार से घायल।युवक खेत में खाना देकर बहन के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था। 

औसिक्का गांव के रहने वाले घायल युवक संजय पुत्र जगरोशन ने बडौत थाने में दी गई तहरीर में बताया कि, वह अपनी बहन के साथ खेत में खाना देकर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के तालिब व फरमान ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके द्वारा विरोध करने पर भद्दी गालियां देते हुए धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी नामजद मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गये। बताया कि, उक्त नामजद दबंग किस्म के हैं तथा पहले भी हमला कर चुके हैं।