महाराष्ट्र में वर्धा से सांसद रामदास तडस को जनपद के धार्मिक स्थलों के दर्शनार्थ आने का दिया निमंत्रण
संवाददाता आशीष चंद्रमौली
खेकड़ा | धर्म संघ की नगर शाखा के महामंत्री उमेश शर्मा ने महाराष्ट्र के वर्धा से सांसद रामदास तडस को ऐतिहासिक परशुरामेश्श्वर पुरा महादेव आने का आमंत्रण दिया।
धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि ,महाराष्ट्र वर्धा से सांसद रामदास तडस से मुलाकात कर उन्होंने जनपद के धार्मिक स्थलों की जानकारी दी, जिनमें परशुरामेश्श्वर पुरा महादेव, लव कुश जन्म भूमि बालैनी, ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य कृष्णबोध आश्रम जी की तपोभूमि यमुना पक्का घाट आश्रम बागपत, त्रिलोक तीर्थ बड़ागांव के दर्शनों के लिए आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकारते हुए आने का आश्वासन भी दिया।
उमेश शर्मा ने बताया कि सांसद रामदास तडस से शिष्टाचार भेंट हुई, जिसपर उन्होंने भी बागपत क्षेत्र की प्रशंसा भी की | उन्होंने शीघ्र ही समय देने का आश्वासन भी दिया |
इस अवसर पर नेपाल से पधारे, किरण राज रेगमी, युवराज श्रेष्ठ, प्रवीण मैनाली ,जैन समाज के विशाल जैन, रामदूत सेवा समिति के संस्थापक अरुण स्वामी भी उपस्थित रहे |