जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए जंतर मंतर दिल्ली में महारैली, जनपद से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए जंतर मंतर दिल्ली में महारैली, जनपद से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश आर्य ने कहा कि 

देश में बढ़ती हुई जनसंख्या के समाधान के लिए 27 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा महारैली का आयोजन | देश के सभी प्रदेशों से लाखों की संख्या में क्रांतिकारी स्वयंसेवक देश मैं बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण बढ़ती हुई समस्याएं, जो आगे चलकर देश में गृह युद्ध के हालात पैदा कर सकती है ,से देश को बचाने के लिए जंतर मंतर पर एकत्रित होंगे | सरकार से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की करेंगे मांग |

 बताया कि, जनपद बागपत से 16 बसें तथा बहुत से कार्यकर्ता दूसरे अन्य वाहनों से भी दिल्ली को प्रस्थान करेंगे | सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों से भी इस महारैली में भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि ,बढ़ती जनसंख्या के कारण बेरोजगारी भुखमरी बड़ी हैं, ऐसी बड़ी समस्याओं का समाधान जनसंख्या नियंत्रण कानून से होगा और भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा । दावा किया कि,यदि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनता है ,तो यह देश फिर से अपने उच्च शिखर को प्राप्त करेगा |