रालोद प्रत्याशी को भाजपा का सक्रिय सहयोग, किया बडौत विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय सम्मेलन

रालोद प्रत्याशी को भाजपा का सक्रिय सहयोग, किया बडौत विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय सम्मेलन

••प्रदेश सरकार के दो राज्यमंत्री हुए शामिल, बनाई बूथ कमैटी, दिये जीत के गुर

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बडौत।भाजपा द्वारा नगर के शुभांगी फार्म हाउस में बड़ौत विधानसभा का बूथ सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें वक्ताओं द्वारा बूथ कमेटियों को उनका दायित्व बताते हुए मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा देते हुए कहा कि ,अपना बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता। 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुख्य अतिथि बने राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि, सबका साथ सबका विकास, की भावना से समाज के सभी वर्गों का उत्थान हो रहा है। श्रम सम्मान योजना और माटी कला बोर्ड जैसी अनेक योजनाओं से देश के पिछड़े लोगों के कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ व्यापक स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ता मिलकर एनडीए व राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान को भारी मतों से विजयी बनाएं।कार्यक्रम में शामिल स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा, आज पूरा विश्व मोदी जी की ओर देख रहा है, हम विश्व का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहे हैं। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में करोड़ों लोग समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत एक सशक्त भारत के रूप में उभरा है।

भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री डॉ चन्द्रमोहन व लोकसभा प्रभारी डॉ अशोक नागर ने भाजपा के बूथ सम्मेलन में कमेटियों को उनका दायित्व सौंपते हुए मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया। साथ ही बूथ स्तरीय कमेटी को पूरी तरह सक्रिय रहते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की ,संचालन मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक ने किया। 

इस दौरान लोकसभा संयोजक व सिवालखास के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, रालोद विधायक डॉ अजय तोमर, लोकसभा सह संयोजक सूरजपाल सिंह, विधायक प्रभारी गोविन्द चौधरी, विधानसभा संयोजक डॉ पुष्पेन्द्र तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अश्वनी तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, अंजू कश्यप, मंडल अध्यक्ष चिराग जैन, सत्यबीर सिंह बड़का, सचिन शर्मा, डॉ मनीष कुशवाहा, जसवीर सोलंकी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीओम कश्यप, आत्माराम मौर्या, कपिल देव, राजीव धामा, संजय उपाध्याय, प्रदीप चौधरी, डॉ पंकज कुमार, मनोज कटारिया, विनोद पांचाल, बोबील चौधरी, प्रीति शर्मा, दिपा शर्मा, डॉ श्रवण भारद्वाज, प्रतिभा शर्मा डिमरी, रवि कश्यप आदि मौजूद रहे।