ट्रेफिक पुलिस यातायात के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम बखूबी कर रही

जीवन अनमोल है यातायात नियम का पालन करने से सडक़ दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है: ट्रैफिक पुलिस- मनीष यादव

ट्रेफिक पुलिस यातायात के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम बखूबी कर रही

औराई,भदोही। यातायात पुलिस कर्मी मनीष यादव लगातार औराई चौराहे पर यातायात के प्रति लोगो को जागरूक करने में लगे हुए हैं।लोगों को जागरूक करने के साथ वाहनों पर हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन न चलाने वालों के खिलाफ चालान काट कर कार्रवाई भी कर रहे हैं। जनपद में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक किया जा रहा है इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं साथ ही नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। जीवन अनमोल है यातायात नियम का पालन करने से सडक़ दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है। यातायात पुलिस कर्मी मनीष यादव ने कहा कि सभी लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनना चाहिए सब को अपनी लेन में ही चलना चाहिए इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।