भाजपा सरकार में देश के हर वर्ग का हुआ विकास- हौसिला प्रसाद पाठक।

भाजपा सरकार में देश के हर वर्ग का हुआ विकास- हौसिला प्रसाद पाठक।

भदोही। सेमराधनाथ मंडल की एक बैठक गोधना में आयोजित की गई जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा के तरफ से संचालित वोटर चेतना और श्याम महासम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता हौसिला प्रसाद पाठक मुख्य अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके तथा राष्ट्रीय गीत गाकर किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी टंकी गुरू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिनको प्रभारी बनाया गया है और वे लोग बैठक में नही आते है उनको हटाकर किसी सक्रिय कार्यकर्ता को मौका दें। कहा कि जो लोग अपने वरिष्ठता को ध्यान में रखकर काम नही करना चाहते है ऐसे लोगों को आखिर क्यों जिम्मेदारी दी जा रही है? कहा कि कुछ लोगों को बदला गया लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नही हो रहा है। इस स्थिति में किसी नये कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दें। जो अपने को अधिक सीनियर समझते है वे नही आते तो उनको बदलकर सूची में सही लोगों को लगाये। सेमराधनाथ मंडल में यह स्थिति देखने को मिलती है। ओमप्रकाश तिवारी ने इस चिंता जाहिर करते हुए इस पर सुधार करने की बात कही। टंकी गुरू ने कहा कि देश में कांग्रेस समेत सभी विपक्ष दलों के लोग एकजुट होकर भाजपा के पीछे पड़े है जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत जरूरी है। कहा कि इस समय वोटर चेतना के माध्यम से मतदाता सूची में गडबडियों को सही कराने का अभियान चल रहा है। जिसमें कुछ नये लोगों का नाम को जोड़ना और कुछ का हटाना भी है। इसके लिए बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नही होगा। भाजपा नेता रवीश पाण्डेय ने भी वोटर चेतना कार्यक्रम के बारे में बताया कि हर साल कुछ मतदाता जुटते है कुछ कटते है। पार्टी इस बार चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। वर्तमान समय अन्य समयों से अलग है। क्योकि सभी विपक्ष केवल भाजपा से लडने को तैयार है जबकि पहले  अन्य दल अलग अलग चुनाव लडते थे लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में सभी दल एक होकर भाजपा को हराने का ख्वाब देख रहे है। जबकि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता शेर की तरह कार्य करता है। और यह मजबूती हमें अपना बूथ मजबूत करने से ही मिलेगा। कहा कि भाजपा हमेशा देश के लिए काम करती है किसी एक व्यक्ति के लिए नही है। सभी लोग अपने बूथ के मतदाता सूची का अवश्य अवलोकन करें और जो भी गडबड़ी हो उसे दुरूस्त कराने में अपनी अहम भूमिका निभाये।
 भाजपा के जिला महामंत्री रमेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को प्रयागराज के सोरावं में होने वाले दलित महासम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि किसी भी संगठन में पद होना जरूरी नही है केवल विषय और संवाद ही जरूरी है। सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष का महत्वपूर्ण कार्य है। कहा कि हर बूथ से दस दलित को दलित सम्मेलन में जाना है। सूची बनाकर उपलब्ध कराना है। कहा कि जितनी आसुरी शक्तियां है वह सब एकजुट होकर देश को अस्थिर करने पर जुटी है। देश ही नही विदेशों में प्रधानमंत्री को अपना नेता मानते है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र को स्वयं से भी अधिक समझता है। भाजपा महामंत्री ने 22 नवम्बर को काशी में आयोजित एक कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक लोगों शामिल होने की बात कही। तथा इतिहास के बारे में किस तरह छेडछाड़ करके देश के असली वीरों की वीरता को छिपाया गया इसके बारे में भी बताया। कहा कि 
देश का इतिहास केवल तुष्टिकरण के वशीभूत होकर लिखा गया। इतिहास मे पूरी गलत जानकारी दी गई है जिसमें वामपंथियों ने गलत जानकारी देकर देश को गुमराह किया। भारत निरंतर विकास कर रहा है और भारत विश्वगुरु अवश्य बनेगा। देश में हमेशा देशभक्त और गद्दार रहे है लेकिन देशभक्त हमेशा गद्दारों पर भारी पड़ते है। इसलिए हम सभी को देश के असली वीरों के बारे में जानकारी रखनी है और लोगों को बताना भी है क्योकि भाजपा के विरोधी दल केवल अपनी कुर्सी के चक्कर में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसलिए देश के हर एक नागरिक को राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य करने की जरूरत है।
 बैठक में मुख्य अतिथि हौसिला प्रसाद पाठक ने बताया कि वोटर चेतना का अभियान बहुत,महत्वपूर्ण है। जब दल बूथ जीतता है तभी सरकार बनती है। इसलिए बूथ का आकलन बूथ अध्यक्ष ही देखता है। बूथ अध्यक्ष हर हाल में अपने बूथ को जीतना चाहता है। सभी लोग अपने बूथ को मजबूत करने के लिए तत्पर रहे। इसके अन्तर्गत नये नामों को जोड़ना है और जो लोग नही है उनका नाम हटाना है। जिससे मतदान में पारदर्शिता बनी रहे। एंड्राइड फोन के माध्यम से भी सुधार किया जा सकता है। जिसमें युवा आसानी से कर सकते है। इसलिए इस कार्य में युवाओं को काम में लगा दें। भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। भाजपा देशभक्तों पर अधिक विश्वास करती है। अपने बूथ को सबसे मजबूत करने पर कार्य को सक्रियता से करना है। आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा के नेतृत्व को बदनाम करने की बड़ी साजिश की जा रही है। इसलिए सभी  भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया। ऐसा कार्य किया जिसे लोग सपने में नही सोच सकता है। कोई भी काम अकेले नही कर सकता है। देश का हर वर्ग   आज प्रधानमंत्री के कार्यों से खुश है जबकि विपक्षी दलों के नेता केवल अपनी कुर्सी के गणित में हर हद तक जाने को तैयार है। हालांकि भाजपा के विरोधियों का गठबंधन चुनाव के पहले ही आपसी फूट का शिकार हो जायेगा।और अभी से ही नेताओं में खींचातानी देखने को मिल रही है। सभी दलों के लोग प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे है और यही लालच ही भाजपा के विरोधियों के अंदर का फूट का कारण बनेगा। भाजपा नेता शुरेश मिश्र ने कहा का आगामी नवम्बर माह में भदोही जनपद से दस हजार लोग काशी में जाकर जाडता राजा का अवलोकन करें और देश का सही इतिहास के बारे में जानकारी ले। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री योगेश पाण्डेय ने किया। बैठक में हौसिला प्रसाद पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, रमेश पांडेय, रवीश पाण्डेय, ओमप्रकाश मौर्य, शुरेश मिश्र, नागेन्द्र शुक्ला, योगेश पाण्डेय, मनोज दूबे,  अवधेश तिवारी, लव दूबे, संतोष तिवारी, मोनू पाण्डेय, चन्द्रकेश, चन्द्रेश सिंह, राजेश पाण्डेय समेत सेमराधनाथ मंडल के भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।