चित्रकूट: ठंड में गरीबों के लिए मसीहा बने समाजसेवी, 100 से अधिक जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।

चित्रकूट: ठंड में गरीबों के लिए मसीहा बने समाजसेवी, 100 से अधिक जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।

चित्रकूट। शीतलहर के प्रकोप से गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों को राहत देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत लोढ़वारा में समाजसेवियों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गरीबों, बच्चों, विकलांगों और असहाय लोगों को लगभग 100 कंबल, साड़ियां, साल, स्वेटर और चादर वितरित किए गए। जरूरतमंदों को ठंड से बचने के सुझाव दिए गए और खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

यह अभियान भगवान भजनाआश्रम के प्रबंधक रामऔतार यादव और सेवा निवृत्त प्राधिकृत अधिकारी केशव प्रसाद यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। यह संस्था उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के गांवों में कई वर्षों से जरूरतमंदों की मदद कर रही है। इस वर्ष भी संस्था ने जनपद चित्रकूट के विभिन्न गांवों में अपना राहत अभियान चलाते हुए गरीबों को गर्म कपड़ों का वितरण किया।

ग्राम पंचायत लोढ़वारा में इस आयोजन का नेतृत्व एडवोकेट अमित यादव ने किया। पूर्व ग्राम प्रधान हरिमोहन सिंह यादव के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे जरूरतमंदों ने गर्म कपड़े पाकर खुशी जताई और समाजसेवियों के इस नेक प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर जिला न्यायालय के वरिष्ठ समाजसेवी रामऔतार यादव, एडवोकेट अमित यादव, राम सहाय यादव, आशीष यादव, हनुमान प्रसाद यादव, राहुल यादव, रोहित यादव, महेश यादव, धनराज यादव, सत्यम यादव, और दीपक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जरूरतमंदों ने भजनाआश्रम के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजसेवियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर योगदान दे तो समाज में ठंड जैसी प्राकृतिक चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकता है।