जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर एबीवीपी चित्रकूट के कार्यकर्ताओं ने बनाई रंगोली

जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर एबीवीपी चित्रकूट के कार्यकर्ताओं ने बनाई रंगोली

चित्रकूट: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट की कर्वी इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा चित्रकूट इंटर कॉलेज के मैदान में बिरसा मुंडा की रंगोली बनाकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुमार ने कहा कि कुशाग्र बुद्धि के धनी बिरसा मुंडा ने ईसाई षड्यंत्रों, सामाजिक कुरीतियों आदि को अपने तर्कों से पटखनी दी और जमकर प्रतिकार किया। वहीं ब्रिटिश सरकार से अपने जंगलों को बचाने के लिए वन वासियों को एकजुट किया। बिरसा मुंडा को ईश्वर में अथाह विश्वास था। आज भी बिरसा मुंडा के प्रति वन वासियों में श्रद्धा - भक्ति कूट-कूटकर भरा है। इस अवसर पर तहसील विस्तारक जान्हवी अवस्थी ने बताया कि किए गए संघर्षों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही कहा कि समाज के लोगों को बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने किस तरह से अपने तर्कों से ऐसे लोगों को परास्त किया जो समाज में व्याप्त कुरीतियों को बढ़ावा दे रहे थे। उनके मंसूबों को बिरसा मुंडा ने पूरा नहीं होने दिया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, जिला संयोजक रोहित पाण्डेय, नगर मंत्री नितेश त्रिपाठी, आयुष सिंह, दीपाली शुक्ला, अंजली मिश्रा, कमल रंजन, प्रवेश मिश्रा, सर्वेंद्र द्विवेदी, शिवांक करवरिया, सूरज पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।