संत नामदेव जी महाराज की भव्य रथायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत

संत नामदेव जी महाराज की भव्य रथायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत

रथयात्रा में शामिल लोगों का फूल मालाएं पहनाकर किया गया सम्मानित
श्री हनुमान सेवा मंडल शामली द्वारा फव्वारा चौंक पर किया स्वागत

शामली। संत नामदेव जी महाराज की 752 वी जयंती के अवसर पर शांति, समता, बंधुत्व एवं भगवत धर्म प्रचार-प्रसार के लिए संत नामदेव जी महाराज के जन्म स्थान पंढरपुर (महाराष्ट्र) से भारत भ्रमण करती हुई भव्य रथ यात्रा का मंगलवार को शामली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर यात्रा में शामिल लोगों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कालेज गेट पर पहुंची भव्य रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा ढोल नगाड़ों एवं भजन कीर्तन करते हुए शामली नगर परिक्रमा के लिए रवाना हुई। यह यात्रा झिंझाना रोड से होते हुए विजय चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार तथा मेन रोड से होते हुए हनुमान धाम स्थित नामदेव मंदिर पहुंची। इस यात्रा के साथ पंढरपुर से संत नामदेव जी की चरण पादुकाये भी लाई गई जो कि इस यात्रा का विशेष आकर्षण रही। सभी श्रद्धालुओं ने संत नामदेव महाराज जी की चरण पादुकाओं को स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संत नामदेव जी की यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया जिसमे हनुमान सेवा मंडल, लक्ष्मी ग्लास स्टोर, नेहरू पुस्तक भंडार, शास्त्री स्वीट्स, संकल्प शिक्षा सेवा समिति, महर्षि वाल्मीकि जन कल्याण समिति, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विशाल गुप्ता आदि ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ पवन नामदेव, संदीप नामदेव, रजनीश नामदेव, नवीन नामदेव, संजय नामदेव, एड. जितेंद्र नामदेव, नितिन नामदेव, कैलाश चंद गोत्रा, श्रवण मस्ताना, सचिन नामदेव, पंडित गुरु चरण, मनीष नामदेव, आशु नामदेव, शिवचरण नामदेव, रामकिशन नामदेव, प्रमोद नामदेव, अनुज नामदेव, विनोद नामदेव, प्रभाकर नामदेव, श्यामसुंदर नामदेव, नमन नामदेव, वंश नामदेव, प्रवीण गोत्रा, रूपेश नामदेव, रामशरण नामदेव, निशांत नामदेव, गोविंद नामदेव, मोनू नामदेव आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर शहर के फव्वारा चौंक पर संत नामदेव जी महाराज की 752वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र से चलकर शामली पहुंची रथयात्रा व साइकिल यात्रा का फव्वारा चौंक पर श्री हनुमान सेवा मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समिति संयोजक व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व अन्य पदाधिकारियों संस्थापक पवन गोयल, अध्यक्ष विकास अग्रवाल, योगेश तायल,निर्दोष मित्तल, खुशीराम अरोरा, अमित संगल आदि ने रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।