समर्पित किसान नेता बलजोर सिंह आर्य की श्रद्धांजलि सभा में  किसानों और राजनेताओं ने चढाए श्रद्धा सुमन

समर्पित किसान नेता बलजोर सिंह आर्य की श्रद्धांजलि सभा में  किसानों और राजनेताओं ने चढाए श्रद्धा सुमन

बडौत | किसानों की ज्वलंत समस्याओं व शिकायतों के समाधान के लिए समर्पित सक्रिय भूमिका निभाते वाले बाबा बलजोर सिंह आर्य के लिए सभी प्रमुख दलों के नेताओं, संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें किसान और आर्य समाज के लिए आदर्श बताया | 

सरकारी विभागों से लेकर शासन व प्रशासन तक किसानों की सशक्त आवाज बाबा बलजोर सिंह आर्य के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अनेक किसान नेताओं का गला रुंध गया और नेत्रों से आंसू बहने लगे | 
बताया कि, किसानों के लिए तपस्वी जैसी साधना करने के धनी बाबा बलजोर सिंह आर्य के निधन से आई रिक्तता को भरने के लिए परमात्मा शक्ति दे | 

इस अवसर पर रालोद विधायक प्रो अजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष पति जय किशोर, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, एड जयबीर सिंह, अर्जुन एवार्डी शौकेंद्र पहलवान, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय तोमर, चौ बलजीत सिंह, महक सिंह, सुभाष बावली, श्रीपाल शबगा, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल शर्मा, अरुण तोमर बोबी, अश्विनी तोमर, वेदपाल सिंह आदि ने किसानों के भीतर लाई गई जागरूकता के लिए बलजोर सिंह आर्य के समर्पित जीवन की सराहना की |