52 गज के दाम्मण वाली रेणुका पंवार को मिला कुमार विश्वास का आशीर्वाद

52 गज के दाम्मण वाली रेणुका पंवार को मिला कुमार विश्वास का आशीर्वाद

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा। कस्बे की स्टार सिंगर तथा लोकगायिका रेणुका पंवार को वरिष्ठ कवि कुमार विश्वास का आशीर्वाद मिला । उन्होने एक कार्यक्रम में रेणुका को गायन जगत की नई किरण बताते हुए आशीर्वाद दिया।

अलीगढ में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में कस्बे की सिंगर रेणुका पंवार ने बीती शाम देश के वरिष्ठ कवि कुमार विश्वास के साथ मंच शेयर किया। वहीं उनके गायन से प्रभावित होकर कार्यक्रम के बाद कवि कुमार विश्वास ने रेणुका से वार्ता की तथा उनको गायन की दुनिया की उभरती किरण बताते हुए आशीर्वाद दिया।रेणुका के भाई और इवेंट मैनेजर विक्की ने बताया कि, कवि कुमार विश्वास ने रेणुका को बताया कि, बागपत से उनको विशेष लगाव है। वहां उनकी कृषि भूमि भी है। बागपत की माटी से कोई नाम रोशन करता है, तो उनको खुशी होती है। रेणुका ने उनको अपना 52 गज का दामण गीत भी सुनाया। वरिष्ठ कवि का आशीर्वाद पाकर रेणुका गदगद हो गई।