भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया रालोद प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया रालोद प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बड़ौत।एनडीए के घटक दल रालोद प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ भूपेंद्र सिंह।दोनों दलों के कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चौ जयंत सिंह की मजबूती के लिए हैंडपंप के लिए वोट देने का आह्वान किया। 

दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर बनाए गए लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, एनडीए व राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान को घोषित किया गया है,हम सब लोगों को प्रधानमंत्री के संकल्प, अब की बार 400 सौ पार ,नारे के साथ उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें एनडीए को जिताकर देनी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार बने ,इस संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा ,आज जिस प्रकार की परिस्थिति हैं ,उनमें हमारा परिवार बड़ा है। देश प्रदेश में हमारे कई घटक दलों के साथ समझौता हुआ है, यह हम सबके लिए गर्व की बात है। ऐसी पार्टी जिसका नेतृत्व लंबे समय से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किया, आज हमारे परिवार का हिस्सा बनी है।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी व उनके पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि, हमारी भी जवाबदेही है। हम सबको मिलकर जो विषय संगठन के तय हुए हैं, उस गठबंधन धर्म को हम सबकों मिलकर निभाना है। उन्होंने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से कहा कि, हम सबको मिलकर चलना है और पार्टी की जो व्यवस्था व मर्यादा है उस मर्यादा का पालन करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा, गंठबंधन के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान का चुनाव चिन्ह हेंडपंप पर मौहर लगाकर जंयत चौधरी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा , एनडीए के गठबंधन को निभाते हुए, हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। गठबंधन के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान को शुभकामनाएं देते हुए कहा ,राष्ट्रीय लोकदल के लोग बड़े भाई की भूमिका में हैं, उस भूमिका को भी आप सबको समझना है।

इस दौरान प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री केपी मलिक, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी डॉ अशोक नागर, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, लोकदल जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, निर्वतमान जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक अजय कुमार, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई आदि मौजूद रहे।